भीलवाड़ा : नाबालिग से बदसलूकी करना लड़के को पड़ा भारी, जूतों की माला पहना लोगों ने की पिटाई

By: Ankur Mon, 21 June 2021 11:13:16

भीलवाड़ा : नाबालिग से बदसलूकी करना लड़के को पड़ा भारी, जूतों की माला पहना लोगों ने की पिटाई

अक्सर देखा जाता हैं कि कई मनचले लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते नजर आते हैं जिसमें उनके हौसले इस बात से बढ़ते हैं की आसपास के लोग इसका विरोध नहीं करते हैं। लेकिन भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा इलाके में एक मनचले को नाबालिग से बदसलूकी करना भारी पद गया। मनचले को लोगों ने जूतों की माला पहना खूब पिटाई की और मुंह पर कालिख भी पोती। युवक की पिटाई करते हुए गांव में घुमाया गया। इधर, घटना काे लेकर दूसरे दिन साेमवार काे वीडियाे वायरल हुआ। इसका पता लगने पर बनेड़ा थाने से हेड कॉन्स्टेबल मांगीलाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणाें का आराेप है कि युवक पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है।

घटना बनेड़ा थाना क्षेत्र की मेघरास पंचायत के थलियों का खेड़ा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव में सब्जी बेचने वाले एक युवक से एक नाबालिग लड़की ने सब्जी खरीदी थी। लड़की सब्जी के रुपए लेने अपने घर में आई ताे पीछे-पीछे आरोपी युवक भी घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। युवक के छेड़छाड़ करने पर लड़की और उसके परिवार की महिला चिल्लाई। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। लाेगाें ने मनचले युवक को पकड़कर बुरी तरह धुनाई कर दी और मुंह पर कालिख पाेतने के बाद उसे जूताें की माला भी पहनाई।

ये भी पढ़े :

# मध्यप्रदेश : पुलिस हिरासत से फरार हुए दुष्कर्मी ने फांसी लगा दी अपनी जान

# झारखंड : हैवानियत की हद हुई पार, नाबालिग लड़की के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म

# पंजाब : जान पर भारी पड़ा पिकनिक मनाना, पानी के तेज बहाव में बह गया एक युवक, दो की बची जान

# पंजाब : लड़की ने भागकर प्रेमी से रचाई शादी, परिजनों ने आग के हवाले किया लड़के का घर

# 40 साल से लिव-इन में रहे जोड़े ने मनाई शादी, कार्ड भेजकर गांव वालों को किया आमंत्रित

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com